अगर आप UKPSC प्रवक्ता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो रिक्तियों का विषयवार विवरण और परीक्षा के स्वरूप को समझना बहुत जरूरी है। क्योंकि इसमें अब कोई साक्षात्कार नहीं है। और आपकी तैयारी ही आपको सफलता दिल सकती है।
विषयवार रिक्तियां: सामान्य शाखा (Subject-wise: General Branch - 725 Posts)
हिंदी: 88 पद
अंग्रेजी: 82 पद
संस्कृत: 16 पद
भौतिक विज्ञान: 75 पद
रसायन विज्ञान: 75 पद
गणित: 68 पद
जीव विज्ञान: 68 पद
नागरिक शास्त्र: 68 पद
अर्थशास्त्र: 48 पद
इतिहास: 36 पद
भूगोल: 36 पद
समाजशास्त्र: 28 पद
कला: 10 पद
मनोविज्ञान: 07 पद
कृषि: 08 पद
उर्दू: 02 पद
विषयवार रिक्तियां: महिला शाखा (Subject-wise: Women's Branch - 83 Posts)
हिंदी: 10 पद | अंग्रेजी: 10 पद | संस्कृत: 02 पद
भौतिक विज्ञान: 08 पद | रसायन विज्ञान: 08 पद | गणित: 07 पद
जीव विज्ञान: 07 पद | नागरिक शास्त्र: 08 पद | अर्थशास्त्र: 06 पद
इतिहास: 04 पद | भूगोल: 04 पद | समाजशास्त्र: 03 पद
कला: 02 पद | मनोविज्ञान: 02 पद | कृषि: 01 पद | उर्दू: 01 पद
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern Details)
1. प्रारंभिक परीक्षा (Screening Test):
यह केवल क्वालीफाइंग परीक्षा है। इसमें 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे (सामान्य अध्ययन: 50 और सामान्य हिंदी: 50)। समय 2 घंटे का होगा।
2. मुख्य परीक्षा (Main Exam):
अंतिम चयन इसी के आधार पर होगा। इसमें आपके मुख्य विषय (Subject) से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जो कुल 200 अंकों के होंगे। समय 3 घंटे का होगा।
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 (0.25) अंक काट लिए जाएंगे।
तैयारी के लिए टिप्स
सिलेबस का गहन अध्ययन: आयोग द्वारा जारी विस्तृत सिलेबस को ध्यान से पढ़ें।
पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र: पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें ताकि परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार को समझा जा सके।
समय प्रबंधन: परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए समय प्रबंधन महत्वपूर्ण है।
नियमित अभ्यास: विशेष रूप से अपने मुख्य विषय पर नियमित रूप से अभ्यास करें।